राज्यशिक्षाहरियाणा

Haryana News खानपुर स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

राजकीय उच्च विद्यालय खानपुर का दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय मे कुल 14 विद्यार्थियों में से 91% अंकों साथ छात्र संदीप पुत्र निरंजन प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा 6 छात्रों ने हरियाणा बोर्ड भिवानी की मेधा सूचि में अपना नाम दर्ज करवा कर अपने विधालय का ही नहीं ब्लकि अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया। शेष सभी छात्रों ने 70 %अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण कीं ।इस अवसर पर मुख्यअध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि गणित विषय मे बच्चों ने उच्चतम 100 और न्यूनतम 75 अंक प्राप्त कर अपने गणित अध्यापक की सराहना की। इस बेह्तरीन परीक्षा परिणाम का श्रेय तत्कालीन डी.डी.ओ. राजेश कुमार ,गणित अध्यापक और समस्त स्टाफ़ सदस्यों को जाता है। इस अवसर पर समस्त अध्यापक सदस्यों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button