Bhopalशिक्षा

बजरंग सेना समिति ने लाईफ लाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों को बांटा घीयर, पिचकारी एवं गुलाल

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि बजरंग सेना समिति द्वारा होली के उपलक्ष्य में लाईफ लाइन पब्लिक स्कूल, संत हिरदाराम नगर, भोपाल में स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को घीयर, भुजिया, पिचकारी एवं गुलाल देकर स्कूल की शिक्षिकाओं एवं बच्चांे को होली के पावन पर्व की हार्दिक हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाऐं दी गयी। लाईफ लाइन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य किरण वाधवानी ने बताया कि बजरंग सेना समिति को मैं सर्वप्रथम होली के पावन पर्व की बधाई देती हूं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं ऐसे ही हमारे स्कूल में गतिविधियां करते रहे। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति ने भी लाईफ लाइन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य किरण वाधवानी, गोविंद वाधवानी एवं समस्त स्कूल की शिक्ष्किाओ एवं बच्चो को बधाई दी। बधाई देने वालो में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामचंदानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, जीतू शिवनानी, सचिव राजकुमार धानुक, रमेश कुमार तोलानी, बृजकिशोर सेन, विष्णु नाथानी, राजेश केवलानी, शमी गंगवानी आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button