ब्रेकिंग न्यूज़

महादेव घाट बैराज के लिए 100 करोड़ के प्रावधान पर महापौर संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ शासन के बजट में महादेव घाट बैराज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किए जाने पर आज विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में महापौर संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय को बस्तर, विशेषकर जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

महापौर संजय पांडेय ने कहा कि महादेव घाट बैराज के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र को पेयजल उपलब्धता के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों में भी बड़ा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस बैराज के निर्माण से शहर के दीर्घकालिक विकास को नई दिशा मिलेगी और आने वाले समय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विदित हो कि गरमी के दिनों में महादेव घाट के पास बने इंटकवेल में पानी पूर्ण रूप से सूख जाता है, जिसके कारण शहर को पानी सप्लाई करना पूरी तरह से बाधित हो जाता है। भेंट के दौरान बस्तर संभाग एवं जगदलपुर शहर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से भी सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ,वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से भी भेंट कर बस्तर और जगदलपुर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान नगर निगम जगदलपुर के अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, सभापति निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पांडेय, राणा घोष, संग्राम सिंह राणा, रितेश सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button