Bhopalशिक्षास्वास्थ्य

पंडित खुशीलाल शर्मा महाविद्यालय में”एडवांस्ड पंचकर्म थैरेप्यूटिक”विषय पर त्रिदिवसीय कार्यशाला

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में आगामी19, 20, 21 फरवरी को तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचकर्म की आधुनिक एवं उन्नत चिकित्सा पद्धतियों की विस्तृत जानकारी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान कर चयनित रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। तीन दिवसीय कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं के पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ सम्मिलित हो रहे हैं, संस्थान द्वारा आम जनों हेतु विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। विशिष्ट रोगियों हेतु सुपर स्पेशलिटी पंचकर्म सेंटर में निम्नानुसार परामर्श हेतु विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे, इच्छुक नागरिक अपने मेडिकल रिकॉर्ड के साथ उपस्थित होकर परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।विशेषज्ञों द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रसित चयनित रोगियों को निःशुल्क परामर्श देकर पंचकर्म चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा। सीमित संख्या में परामर्श दिया जाना है। पूर्व से पंजीयन करने का अनुरोध किया जाता है,पंजीयन हेतु संपर्क करें।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button