राजस्थानराज्य

Rajasthan News ब्लॉक धोरीमना ,धनाऊ और सेड़वा की समस्त ए एन एम और एल एच वी ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी धोरीमना को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान ए एन एम &एल एच वी यूनियन के आह्वान पर

रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान 

बाडमेर जिले के धोरीमन्ना उपखंड में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधीकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी । जिसमें मुख्य मांग निम्न प्रकार है ANM का ग्रेड पे 2800 से 3600 एंड LHV का ग्रेड पे 3600 से 4200 करना तथा ए एन एम का पदनाम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता से पब्लिक हेल्थ नर्स ऑफिसर एवं महिला स्वास्थ्य दर्शिका का पदनाम सीनियर सर्किल हेल्थ नर्स ऑफिसर करवाना आदि । देवी विश्नोई LHV जिलाध्यक्ष ने बताया कि काफी लंबे समय से हमारी मांगों को लेकर विभिन्न तरीके से सरकार को अवगत कराया गया । लेकिन सरकार ने हमारी मांगे नहीं सुनी और हमेशा नजर अंदाज किया इसलिए आज 1 दिन का सांकेतिक धरना देकर एक ज्ञापन दिया गया । अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हमारी यूनियन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं बाधित होगी उसकी समस्त जिमेदारी प्रशास्ग्न और सरकार की रहेगी । इस दौरान श्री हनुमान विश्नोई कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजस्थान नर्सेज़ यूनियन बाड़मेर माडु ,इंदु,गोमति,आशा, विमला,नेनु, मोहिनी, सरस्वती,भलवंती , नर्सेज़ उपस्थित रही । यह जानकारी जगदीश सेजु ने दी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button