Madhya Pradesh News जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिव्यांगों की अलग से सुनी समस्याएं
238 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने शिकायतों का परीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर कई अधिकारियों को एक दिन का अवैतनिक करने के निर्देश
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सहित विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त 238 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया एवं लोगों की समस्याओं को सुना गया।

जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए और शिकायतों का परीक्षण करते हुए कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांगों की सुनवाई अलग से की। कलेक्टर ने पूर्व के जनसुनवाई के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की और लंबित आवेदनों के तत्काल निराकरण कर उनकी पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने पर एसई एमपीईबी, जीएम सीसीबी, एजीएम पीएमजीएसवाई को एक-एक दिन का अवैतनिक करने एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।




Subscribe to my channel