ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित वाराणसी।

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी कमिश्नरेट रोहनियां के रणबांकुरे इंस्पेक्टर राजू सिंह दारोगा गौरव सिंह का जलवा! ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित वाराणसी। कमिश्नरेट रोहनियां थाना क्षेत्र में चर्चित किराना व्यापारी जितेंद्र पटेल के ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। *वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए रोहनियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजू सिंह और मामले के अनावरण में अहम भूमिका निभाने वाले दारोगा गौरव सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


पुलिस आयुक्त ने कहा कि जितेंद्र पटेल हत्याकांड जैसे चुनौतीपूर्ण मामले का त्वरित और सफल खुलासा पुलिस की पेशेवर दक्षता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम के सफल अनावरण में दोनों अधिकारियों के योगदान की विशेष सराहना की गई। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त ने उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। रोहनियां के चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस के खुलासे के बाद इंस्पेक्टर राजू सिंह और उनकी टीम की कार्यशैली की पुलिस महकमे में व्यापक सराहना हो रही है। प्रशस्ति पत्र मिलने से पूरी टीम का मनोबल भी बढ़ा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button