ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar pradesh News भौकाल दिखाने के लिए 71-71 हजार रुपये महीना किराए पर ली थीं दो काली स्कॉर्पियो, किराया न देने पर खुली पोल

रिपोर्टर मंशा राम लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश

संवाददाता : मंशाराम चौहान, लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी। शहर में रौब और भौकाल दिखाने के लिए दो युवकों ने 71-71 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दो काली स्कॉर्पियो गाड़ियां ली थीं। दोनों वाहनों पर वीआईपी लाइट जैसी दिखने वाली लाइट लगाई गई थी और अंदर विधानसभा का फर्जी स्टीकर भी रखा गया था। युवक अपने दोस्तों के साथ इन गाड़ियों में घूमते थे और सोशल मीडिया पर रील बनाकर खुद को प्रभावशाली दिखाने का प्रयास करते थे।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक लंबे समय तक गाड़ियों का किराया नहीं चुका सके। इसके बाद स्कॉर्पियो का मालिक लखनऊ से लखीमपुर पहुंच गया और किराए को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों स्कॉर्पियो को सीज कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक लखीमपुर शहर के निवासी हैं। इनमें से एक के पिता निजी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि दूसरे के पिता एक छोटी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि दोनों लग्जरी वाहनों का भारी-भरकम मासिक किराया वहन कर सकें। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि वाहनों पर लगे उपकरणों या फर्जी विधानसभा स्टीकर के संबंध में कोई नियम उल्लंघन पाया जाता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button