भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सदर वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण रविवार को सदर वार्ड के बूथ क्रमांक 126 में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पश्चिम एशिया की वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए नागरिकों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कुछ समय तक सोना खरीदने से बचने, विदेश यात्राएं टालने, कार पूलिंग अपनाने, पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा किसानों से प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने इन अपीलों का सकारात्मक रूप से पालन किया है, जिससे जनभागीदारी की शक्ति और अधिक मजबूत हुई है।

कार्यक्रम के पश्चात प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को प्रेरित करने और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजय विश्वकर्मा, नरेंद्र पाणिग्राही, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, विपिन मालवीय, आशुतोष पांडेय, अनिमेष चौहान, झरना मोहंती, योगेश ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel