उत्तराखण्ड

नैनीताल उत्तराखंड कोटद्वार पुलिस ने गांजे के साथ 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर कपिल सक्सैना नैनीताल उत्तराखंड

कोटद्वार पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. इसी कड़ी में पुलिस ने 6 नशा तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस की कार्रवाई से नशा तस्करों में खलबली मची हुई है.

कोटद्वार: जनपद पौड़ी क्षेत्र के धुमाकोट थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नशा तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर धुमाकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग क्षेत्र से तस्करों को अरेस्ट किया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
धुमाकोट थाना प्रभारी के अनुसार चेकिंग के दौरान दीपक कुमार 4 किलो, अनिल कुमार थापा 4 किलो गांजे के साथ हिपड़न मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया. दोनों तस्कर पौड़ी जनपद के लैंसडाउन तहसील के रहने वाले हैं.


वहीं धुमाकोट थाना क्षेत्र में ही मुखबिर की सूचना पर संघन चेकिंग में बीरू उर्फ बीरेंद्र सिंह को 5 किलो, गोपी 4 किलो, रामा 4 किलो, विमला देवी 4 किलो गांजे के साथ पंचायत घर ग्राम ड़डोली धुमाकोट से गिरफ्तार किया गया. जिसमें से बीरू पौड़ी थलीसौड़ का रहने वाला है जबकि तीन हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी नशा तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button