ब्रेकिंग न्यूज़

ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश दुबे लाइन हाजिर, जेएसआई सुधांशु श्रीवास्तव को मिली कमान

👉धनबाद पुलिस महकमे में फेरबदल, ईस्ट बसुरिया ओपी के नए प्रभारी बने सुधांशु श्रीवास्तव

👉एसएसपी प्रभात कुमार की कार्रवाई, रूपेश दुबे लाइन क्लोज, सुधांशु श्रीवास्तव को जिम्मेदारी

👉अवैध कोयला कारोबार की चर्चाओं के बीच ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी बदले गए

👉कानून-व्यवस्था और कार्यशैली की समीक्षा के बाद एसएसपी का बड़ा फैसला

धनबाद : धनबाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश दुबे को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर (लाइन क्लोज) कर दिया है। उनके स्थान पर वर्तमान में गोविंदपुर थाना में पदस्थापित जेएसआई सुधांशु श्रीवास्तव को ईस्ट बसुरिया ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रूपेश दुबे अपने दायित्वों के निर्वहन में अपेक्षित स्तर की कार्यकुशलता नहीं दिखा पा रहे थे। इसके अलावा ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर लगातार चर्चाएं और शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही थी। इसी क्रम में एसएसपी प्रभात कुमार ने यह प्रशासनिक निर्णय लेते हुए रूपेश दुबे को लाइन हाजिर कर दिया।

वहीं, नए ओपी प्रभारी के रूप में नियुक्त जेएसआई सुधांशु श्रीवास्तव के सामने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने, पुलिस की सक्रियता बढ़ाने तथा आम जनता का विश्वास मजबूत करने की चुनौती होगी। पुलिस महकमे में इस बदलाव को प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button