ब्रेकिंग न्यूज़

सुभासपा जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

सुभासपा जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

 

 

 

गोण्डा, मनकापुर । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिलाध्यक्ष राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को आयोजित एक वार्ता के दौरान सुभासपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर निवासी सराय खंत्री, थाना वजीरगंज ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 9:15 बजे उन्हें विष्णु निषाद नामक व्यक्ति का फोन आया। आरोप है कि फोन पर उनसे कहा गया कि राहुल निषाद और रामबाबू निषाद के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर वापस ले लें, अन्यथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

राधेश्याम राजभर ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत वजीरगंज थाना पुलिस से की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि उनकी कभी भी हत्या हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी।

इस दौरान देवीपाटन मंडल के प्रमुख महासचिव शाहिद खान, अधिवक्ता सुशील यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामफूल राजभर, शारदा देवी राजभर, श्रवण कुमार राजभर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(नोट: यह आरोप सुभासपा जिलाध्यक्ष द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस पक्ष की प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button