कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर, गोंडा में आयोजित पांच दिवसीय रोजगारपरक धान बीज उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया
कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर, गोंडा में आयोजित पांच दिवसीय रोजगारपरक धान बीज उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया

गोंडा, मनकापुर । आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर, गोंडा में आयोजित पांच दिवसीय रोजगारपरक धान बीज उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया।
समापन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एस.के. वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को धान बीज उत्पादन का व्यवसाय अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि किसान एवं युवा इस क्षेत्र में कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।
प्रशिक्षण समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक (शस्य विज्ञान) डॉ. राम लखन सिंह ने धान बीज उत्पादन तकनीक की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गोंडा में धान बीज की मांग अधिक है। उन्होंने कहा कि बीज उत्पादन में पृथक्करण दूरी, रोगिंग, खरपतवार नियंत्रण एवं फसल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्था में पंजीकरण कराकर किसान प्रमाणित धान बीज उत्पादन कर सकते हैं। धान बीज उत्पादन के लिए 3 मीटर की पृथक्करण दूरी अनिवार्य है।
प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक फसल सुरक्षा डॉ. अजीत सिंह वत्स ने बीज शोधन, बीज उपचार एवं एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने कार्बनिक खादों के महत्व, डॉ. मनोज कुमार सिंह ने सिंचाई प्रबंधन, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडे ने मृदा परीक्षण एवं पोषक तत्व प्रबंधन, डॉ. ज्ञानदीप गुप्ता ने गुणवत्तायुक्त बीजों के विपणन तथा डॉ. दिनेश कुमार पांडे ने खेत की तैयारी एवं फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में विनय कुमार सिंह, विमल कुमार पांडे, राजेश कुमार वर्मा, रामसागर वर्मा, शिव प्रसाद यादव, अरुण यादव सहित कई प्रतिभागियों ने धान बीज उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के उपरांत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को केंद्र में उत्पादित पपीता पौध निशुल्क वितरित की गई।धान बीज उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी, प्रशिक्षणार्थियों को निशुल्क पपीता पौध वितरितa
Subscribe to my channel