नैनीताल उत्तराखंड योगेश भट्ट ने राज्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ, 3 वर्ष का होगा कार्यकाल

रिपोर्टर कपिल सक्सैना नैनीताल उत्तराखंड
योगेश भट्ट ने राज्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ, 3 वर्ष का होगा कार्यकाल
धामी सरकार द्वारा राज्य सूचना आयुक्त के रूप में नामित वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने राजभवन में पद एवं गोपनियता की शपथ ले ली है. राज्यपाल ले जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने उन्हें शपथ दिलवाई. बता दें कि राज्य में काफी समय से राज्य सूचना आयुक्त का पद खाली पड़ा था. कई नामों पर मंथन के बाद धामी सरकार ने योगेश भट्ट का नाम फाइनल किया.

देहरादून: उत्तराखंड के नए सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने राजभवन में राज्यपाल ले जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई. राज्य सूचना आयुक्त (नामित) योगेश भट्ट के शपथ ग्रहण के दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. गौर हो कि धामी सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट (Senior journalist Yogesh Bhatt) को राज्य सूचना आयुक्त (Uttarakhand Information Commissioner) नियुक्त किया है. योगेश भट्ट उत्तराखंड में विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े रहे हआदेश
दरअसल, राज्य सूचना आयुक्त के खाली पड़े पद पर काफी लंबे समय से चिंतन चल रहा था. सरकार ने विभिन्न नामों पर चर्चा के बाद इस पद के लिए योगेश भट्ट के नाम पर मुहर लगाई है. योगेश भट्ट का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा. इस दौरान सूचना आयोग में सूचना का अधिकार अधिनियम को मजबूत करने के लिए वह काम करेंगे.
योगेश भट्ट उत्तराखंड में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में काम करते रहे हैं. वह प्रदेश के कई प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे और इस दौरान जन सरोकारों से जुड़े विषयों को उन्होंने उठाया. योगेश भट्ट के राज्य सूचना आयुक्त बनने के बाद सरकार के इस फैसले पर पत्रकारों में भी काफी खुशी है.
Subscribe to my channel