मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradhesh News कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय  सीमा संबंधी बैठक आयोजित

सोनकच्‍छ में मुख्‍यमंत्री श्री चौहान का कार्यक्रम 18 मई को प्रस्‍तावित, सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते करने के दिए निर्देश

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ का द्वितीय चरण 10 मई से होगा आयोजितसीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण करेंदेवास 08 मई 2023 समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिहं कवचे, संयुक्‍त कलेक्टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि 18 मई को सोनकच्‍छ में मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम प्रस्‍तावित है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि आगामी 10 मई से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण आयोजित किया जायेगा, जो 25 मई तक चलेगा। अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन में 15 अप्रैल से पूर्व तक की दर्ज शतप्रतिशत शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। संबंधित विभाग के कार्यालय में शिविर लगाकर कर शिकायतों का निवारण किया जायेगा।

सभी अधिकारी तैयारियां प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करें और शिकायतों के निवारण की मॉनिटरिंग करें।कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने एनआरसी में भर्ती बच्चों की जानकारी ली।कलेक्टर श्री गुप्ता ने मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना” में अनंतिम सूची पर दावे आपत्तियां प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतवार एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड वार पंजी का संधारण करने के निर्देश दिये। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना में आपत्तिकर्ता पोर्टल  एप पर जाकर आपत्ति 15 मई तक दर्ज करवा सकते है।कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि लोकसेवा केन्‍द्र के आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करें। समय-सीमा में कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर पेनल्टी लगाई जायेगी। सभी अनुविभागीय अधिकारी जिला स्तरीय टीएल मीटिंग के पश्चात विकासखंड एवं उपखंड स्तरीय बैठक आयोजित करें। सभी योजनाओं की समीक्षा करें तथा उसकी प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। 100 दिवस से अधिक की शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण एक सप्‍ताह में करें। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button