साइबर सुरक्षा अभियान 2026-27 के तहत छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार संचालित साइबर सुरक्षा अभियान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा जगदलपुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के निर्देशन में महिला थाना जगदलपुर द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के साथ-साथ महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के तहत महिला थाना जगदलपुर की टीम द्वारा दिनांक 19.08.2026 से 31.08. 2026 तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शासकीय हायर सेकेंटरी स्कूल केवरामुड़ा, रविन्द्र नाथ टैगोर स्कूल जगदलपुर, इंडियन पब्लिक स्कूल हाटगुड़ा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय जगदलपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरपदर, निर्मल हायर सेकेंडरी स्कूल जगदलपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल बकावंड, जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पुसपाल, शा.उ. माध्यमिक विद्यालय नियानार जगदलपुर तथा ग्राम थनियालूर स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान 2,100 छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को गुड टच-बैड टच, नशा मुक्ति, छेड़छाड़ से बचाव, नवीन कानून एवं साइबर अपराध तथा साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से बचाव के लिए सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल एवं मैत्तेज से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी गई।

महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 2,100 छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को जागरूक क्रिया गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में महिला थाना स्टाफ एवं रक्षा टीम महिला प्रधान आरक्षक देवकी कश्यप, सावित्री नेताम, महिमा तथा आरक्षक मालती यादव, सावित्री कंवर, अनिता कश्यप, भगवती भन्त्रा, डेविड किस्पोट्टा एवं सीताराम ध्रुव द्वारा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

जगदलपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि साइबर अपराधों के प्रति सजग रहें, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देकर साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही में सहयोग करें।




Subscribe to my channel