IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मिशन शक्ति 5.0: सदर ब्लॉक पर ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के क्रम में आज दिनांक 31.08.2026 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सदर ब्लॉक पर ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय व महिला उपनिरीक्षक निहारिका, महिला आरक्षी निशा कुमारी, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, समूह सखियों एवं पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं का सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना था।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के प्रयोग हेतु जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’, ‘मिशन शक्ति’ तथा अन्य महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए जन-जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। महराजगंज पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा उन्हें सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button