Uttar Pradesh News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के झूठे और बेईमान है, भाजपा सरकार में इटावा, मैनपुरी समेत पूरे प्रदेश में कोई विकास नही कराया है, तहसील, थाना समेत सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा भरथना :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भरथना कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को सपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के झूठे और बेईमान है, भाजपा सरकार में इटावा, मैनपुरी समेत पूरे प्रदेश में कोई विकास नही कराया है, तहसील, थाना समेत सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने किसान, व्यापारी, बेरोजगार किसी का साथ नही दिया। बिजली, सिंचाई के लिए किसान परेशान है, छापा व जांच के नाम से व्यापारी भयभीत है। बेरोजगार नौकरी के लिए परेशान है। उन्होंने भाजपा व डिप्टी सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विकास का सपना दिखाने वाले मंत्री का स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में वेंटिलेटर पर है। अस्पतालों में दवाएं नही है, डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती नही है। भाजपा सरकार नई नौकरी देना तो दूर अस्पताल के रिक्त पदों पर ना पोस्टिंग और ना ही ट्रांसफर कर पा रही है। जबकि सपा सरकार में किसानों को बिजली, पानी व्यापारियों को सुरक्षा, युवाओं को नौकरी की कोई कमी नही रही है। भाजपा सरकार में देश कमजोर हो रहा है यह लोग संविधान, लोकतंत्र व कानून को भी नही मानते है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को विपक्ष एक जुट हो रहा है, समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 50 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है जिसके लिए पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट रहे इसी लिए अभी एक जुट होकर निकाय चुनाव में पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाने में जुट जाएं। सभा में विधायक ज यादव, सार्थक यादव आदि मौजूद रहे।




Subscribe to my channel