
रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव झारखंड
झारखंड : चतरा जिले में पिछले 30 वर्षों से भाकपा माओवादी संगठन का गढ़ माने जाने वाला कौलेश्वरी जोन का किला ध्वस्त हो गया है। कौलेश्वरी सब जोन में आतंक का परिचायक बने भाकपा माओवादी संगठन के पांच इनामी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है आत्मसमर्पण करने वालों नक्सलियों में 10 लाख ईनामी नक्सली सब जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू उर्फ लखन यादव, 05 लाख ईनामी नक्सली सब जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन यादव, सुदर्शन, सब जोनल कमाण्डर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब जोनल कमाण्डर संतोष भुईया उर्फ सुकन, दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया का नाम शामिल है। वरीय पुलिस अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सभी कुख्यात नक्सली झारखण्ड के चतरा, हजारीबाग एवं बिहार के गया तथा औरंगाबाद जिला के कई काण्डों में वांछित थे। भाकपा माओवादी संगठन के साथ पुलिस बलों की लगातार हो रही मुठभेड़ का यह नतीजा है। वर्ष 2022 में 03 मुठभेड़ हुए थे। मुठभेड़ में संगठन का दस्ता सदस्य राजेश बैगा उर्फ राजेश परहिया मारा गया था और मुठभेड़ में पुलिस बलों को ऐतिहासिक सफलता मिली थी। मारे गए सैक सदस्य सब जोनल कमांडर गौतम पासवान अजीत उरांव उर्फ चार्लीस, अमर गंझू, अजय यादव उर्फ नंदु और संजीत भुईया शामिल थे।भाकपा माओवादी का रिजनल कमिटी सदस्य (15 लाख ईनामी) इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू उर्फ उमा उर्फ बढ़न, पिता- हरिहर भोक्ता, ग्राम-असरैन, थाना- ईमामगंज, जिला-गया (बिहार) के द्वारा पिछले 04 मई 2023 को झारखण्ड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भाकपा माओवादी नक्सलियों के विरूद्ध की जा रही चौतरफा कार्रवाई से माओवादियों में भगदड़ मच गया और पुलिस की दबिश में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। झारखण्ड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक राँची के नेतृत्व में झारखण्ड पुलिस, सीआरपीएफ, जगुआर एवं अन्य केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के द्वारा सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है और इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के विरूद्ध में निरंतर सफलतायें भी मिल रही है। वहीं दूसरी और भटके नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति “नई दिशा” का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उनको समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है,
जो किसी कारणवश नक्सलवाद के गलत रास्ते में भटक गये है। इसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है और अब तक भाकपा माओवादी सहित अन्य कई प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े इनामी नक्सली से लेकर दस्ता सदस्य झारखण्ड पुलिस एवं केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किये हैं। मध्यजोन के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चतरा- पलामू सबजोन एवं कोलेश्वरी सबजोन क्षेत्र में हाल के दिनों में प्रतिबंधित माओवादी नक्सली संगठनों के द्वारा अपनी सक्रियता काफी बढ़ा दी गई थी। क्षेत्र में पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही थी। इसी क्रम में झारखण्ड पुलिस एवं अन्य केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के द्वारा लगातार कार्रवाई से संगठन का कई शीर्ष कमाण्डर मारा गया एवं पकड़ा गया तथा झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण नीति “नई दिशा” के अन्तर्गत कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया। कुछ दिन पूर्व 04 मई 2023 को भाकपा माओवादी का रिजनल कमिटी सदस्य (15 लाख ईनामी) इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू उर्फ उमा उर्फ बढ़न, पिता हरिहर भोक्ता ग्राम असरैन, थाना-इमामगंज, जिला-गया बिहार के द्वारा झारखण्ड पुलिस के समक्ष किया गया आत्मसमर्पण किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुये 08 मई 2023 को पांच नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसर्पण में एसएसबी 29 बटा० के ईक्को कम्पनी की भूमिका भी सराहनीय रही है। उल्लेखनीय है कि भाकपा माओवदी संगठन की बढ़ती सक्रियता पर अंकुश लगाने तथा नक्सल मुक्त करने हेतु झारखण्ड पुलिस के द्वारा चतरा जिला के गड़िया एवं केडिमोह में सुरक्षा बलों का कॅम्प स्थापित किया गया है। सटीक आसूचना एवं लगातार अभियान के परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में नक्सली दस्ते के साथ पुलिस की लगातार मुठभेड़ हुई हैं। इन मुठभेड़ों में जहाँ सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हुये है, वहीं भाकपा माओवादी के कई शीर्ष कमाण्डर को मार गिराया गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोली एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया है। इससे इस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई तथा हतोत्साहित होकर उन्हें जान बचाने के लिए पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है। पुलिस के लगातार अभियान, बढती दबिश के साथ-साथ भाकपा माओवादी संगठन के आंतरिक शोषण एवं भयादोहन से क्षुब्ध होकर कई नक्सलियों के द्वारा पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसी से सम्पर्क कर मुख्य धारा में जुड़ने की इच्छा व्यक्त की गई है। इस कड़ी में झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति “नई दिशा” से प्रभावित होकर समाज के मुख्य धारा से जुड़कर अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जीने के लिए उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कमाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमाण्डर अमरजीत यादव उर्फ टिंगु उर्फ लखन यादव, पे. स्व. मोती यादद, सा. गड़हातरी, थाना-बाराचट्टी जिला गया बिहार। संगठन के सब जोनल कमाण्डर सहदेव यादव उर्फ लटन यादव, सुदर्शन, पिता स्व. झुमक यादव, ग्राम-सिकिद, थाना-राजपुर, जिला-चतरा। संगठन के सब जोनल कमाण्डर नीरू यादव उर्फ सलीम, पे. स्व. लीला यादव, सा. झांझी, थाना-बाराचट्टी, जिला गया। संगठन के सब जोनल कमाण्डर संतोष भुईया उर्फ सुकन, पिता स्व. छतु भुईयां ग्राम केवलिया, थाना प्रतापपुर, जिला- चतरा और संगठन के दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया, पिता तपो बैगा ग्राम- हेसातु, थाना कुन्दा, जिला चतरा।
आत्मसमर्पित नक्सलियों के द्वारा समर्पित हथियार, गोली एवं अन्य सामग्री की विवरणी
अमरजीत यादव उर्फ टिंगु उर्फ लखन यादव के द्वारा एक एके 56 रायफल, एके 56 के 225 राउण्ड गोली, एके 56 के तीन मैगजीन, दो वायरलेश, आईईडी बनाने का 18 किलोग्राम पाउडर, 5 किलोग्राम पोटाश, 2 किलोग्राम मानसिक एवं अन्य सामग्री। सहदेव यादव उर्फ लटन यादव द्वारा एक एसएलआर, एसएलआर का 150 राउण्ड गोली, तीन एसएलआर मैगजीन, एक वायरलेश, नीरू यादव उर्फ सलीम के द्वारा एक इंसास रायफल, 04 मार्क, दो रायफल, एक 30 एमएम यूएस रायफल, एक एयर गन, एसएलआर का 175 राउण्ड गोली, इंसास का 100 राउण्ड गोली, 315 का 100 राउण्ड गोली, 10 इंसास मैगजीन, दो वायरलेश सेट एवं अन्य सामग्री। संतोष भुईया उर्फ सुकन के द्वारा एक एके- 56 रायफल, एके- 56 का 225 पीस गोली, एके- 56 का दो मैगज़ीन, 315 का 880 राउण्ड गोली, 10 पीस वायरलेश सेट, एक पिस्टल, तीन पीस इंसास एलएमजी मैगजीन, 20 पीस इंसास मैगजीन एवं अन्य सामग्री।अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया के द्वारा दो देशी बन्दुक, एक वायरलेश, समर्पित नक्सलियों द्वारा दो एके- 56 रायफल, एक एसएलआर, एक इंसास रायफल, 04 मार्क 1 303 का दो रायफल, एक 30 एमएम यूएस रायफल, एक एयर गन, दो देशी बन्दुक, एक पिस्टल, विभिन्न कैलिबर का जिन्दा 1855 राउण्ड गोली, विभिन्न हथियारों का मैगजीन 4111. वायरलेश सेट 16, आईईडी बनाने का पाउडर पोटाश, मानसिल 25 किलोग्राम एवं अन्य सामग्री पुलिस के समक्ष समर्पित किया गया है।
नक्सलियों का अपराधिक इतिहास
आप को समर्पित नक्सलियों के विरुद्ध झारखंड- बिहार के हजारीबाग और चतरा जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है।पुलिस ने शेष बचे माओवादियों से किया अपीलपुलिस ने सभी नक्सलियों को चेतावनी दी है कि वे हिंसावादी विचारधारा को छोड़कर आत्मसमर्पण करें तथा सरकार की आत्मसर्पण एवं पुनार्वस नीति “नई दिशा” का लाभ लेकर मुख्य धारा से जुड़े अन्यथा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुये फिरार नक्सलियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।


Subscribe to my channel