राजस्थानराज्य

Rajasthan News गजेन्द्र सिंह मण्डली ने मंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा पत्र।

रिपोर्टर घनश्याम सिंह राजपुरोहित झूठा पाली राजस्थान

गजेन्द्र सिंह मण्डली ने मंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा पत्र। पाली  समाजसेवी गजेन्द्र सिंह मण्डली नें मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली को राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित एवं विकास सहकारी निगम के माध्यम से दिलवाये गये स्वरोजगार ऋण माफ करवाने के लिये पत्र लिखा। गजेन्द्र सिंह मण्डली नें पत्र मे लिखा कि राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम नेहरू सहकार भवन भवानी सिंह मार्ग जयपुर द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाती, अन्य पिछड़ा वर्ग, शारीरिक रूप से विशेष योग्यजन वर्ग एवं सफाईकर्मी स्वच्छकार वर्ग को 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध करवाया गया है। लेकिन 2 वर्ष तक कोरोना कोविड समस्या के कारण गरीब लोगो का धंधा चैपट हो गया है
एवं अपनी ऋण की किश्ते समय पर जमा नहीं करवा पाये है। आपने उक्त गरीब वर्ग के लोगो के लिये अपने 2023-2024 के बजट में करोड़ो रूपयो का कोष बनाया है। उक्त कोष में उपलब्ध राशि से 50000 से 2 लाख रूपये तक के ऋण ब्याज माफ करवाने की कृपा करावे ताकि गरीबो को कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई हो सके। पत्र में यह भी बताया कि बीजेपी सरकार के समय कोरोना जैसी समस्या नहीं थी तब भी अनुसूचित जाति, जन जाति, विशेष योग्यजन वर्ग के 2 लाख तक के ऋण ब्याज माफ किये थे। आप तो गरीब वर्ग के मसीहा है एवं जनता आपसे अपेक्षा करती है कि आप सहानुभूतिपूर्वक विचार करके कोरोना काल की स्थिति को देखते हुए अनुसूचित जाति जनजाति वित एवं विकास सहकारी निगम द्वारा संचालित योजनाओ के ऋण जरूर माफ करेंगे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button