खेलबिहारराज्य

Bihar News नारायणपुर युथ क्लब के तत्वावधान मे आयोजित स्व. शिवनाथ झा स्मृति पंचायत स्तरीय नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 

रिपोर्टर सचिन कुमार मोतिहारी बिहार

नारायणपुर युथ क्लब के तत्वावधान मे आयोजित स्व. शिवनाथ झा स्मृति पंचायत स्तरीय नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कुश्माहवा बनाम पदुमकेर के बीच खेला गया, जिसमे टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक रन चिक्कु 51 गेंद का सामना करते हुए 7 छक्के और 4 चौके की मदद से 75 रन बनाए वही कन्हैया ने 43 रन का योगदान दिए। कुश्माहवा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजहर और कादिर ने 3-3 विकेट लिए। कुश्माहवा की टीम 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 14 वीं ओवर जफर के 12 रन और मतलुब के 10 रन के बदौलत 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गए और यह फाइनल पदुमकेर की टीम 93 रन से जीत दर्ज कीया। पदुमकेर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आनंद और अमित ने 3-3 विकेट लिए और कुणाल – अमित ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच पदुमकेर के खिलाड़ी चिक्कु को दिया गया। और “मैच ऑफ द सिरिज” कुश्माहवा के खिलाड़ी अजहर को दिया गया। इस फाइनल मैच मे एम्पायर की भुमिका मे पिंटु और संजय पटेल रहे और काॅमेंटेटर के भुमिका मे रजनीकांत गिरि मौजूद थे, स्कोरर की भूमिका मे रामतिलक मंडल मौजूद थे। इस मैच मे मुख्यअतिथि के रूप मे चिरैया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी श्री ई. संजय कुमार, माता श्री सेवा सदन संचालक डाॅ. प्रमोद कुमार सिन्हा, जिहुली पंचायत पूर्व मुखिया अजय सिंह, जिलापार्षद पताही 52 नसीम अख्तर, जिलापार्षद 52 पताही उपविजेता अमित सिंह चौहान, युनिक जांच घर संचालक सिकंदर आजम, इस टूर्नामेंट का अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव- रोहित ठाकुर, कोषाध्यक्ष- चुनचुन पासवान एवं हजारो की संख्या मे ग्रामीण और क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button