बिहार
Trending

पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर कैश लूट की कोशिश नाकाम, दो बदमाश गिरफ्तार

मधुबनी: जयनगर थाना क्षेत्र के कमला वाड़ी गांव स्थित महात्मा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पिस्तौल के बल पर कैश लूटने की कोशिश का मामला सामने आया। हालांकि पंप कर्मियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। लोगों ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार चार युवक ग्राहक बनकर पेट्रोल पंप पहुंचे और बाइक में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भराने के बाद पैसे के लेन-देन को लेकर पंप कर्मी से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर पंप कर्मी को धमकाया और कैश लूटने का प्रयास किया।

घटना के दौरान एक अन्य व्यक्ति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश उससे भी उलझ गए। इसी बीच पंप कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। जबकि दो अन्य बदमाश भागने में सफल रहे।

सूचना मिलने पर लदनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कबीर चौक निवासी राकेश कुमार सिंह (22) और कोरहिया के टेढ़ा गांव निवासी गोपाल यादव (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और नेपाली नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पेट्रोल भराने के बाद पैसे के लेन-देन के विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने फिलहाल लूट की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

🎶 Akela & Anand Recording Studio – Patna 🎶
यहाँ हर प्रकार के गाने और वीडियो एडिटिंग की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है।

👉 हमारी सेवाएँ:
🎤 Hindi, Punjabi, Rap, Bhojpuri, Bhakti Songs
💍 Wedding Video & 🎬 All Types Video Editing

📍 Kila Road, Chamdoria Dhal, Patna
📞 +91 7050252200
📩 animeshanand109@gmail.com

🎹 Music • Recording • Editing – सब एक जगह ✨

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button