
पटना: मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार शनिवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस दौरान विधायक अनंत कुमार सिंह ने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों से भी जानकारी ली। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। इस अवसर पर मौजूद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने भी मंत्री के जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होने की कामना की।


Subscribe to my channel