
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी द्वारा मां कालीम मंदिर में सावन मास के चतुर्थ मंगलवार को श्री हनुमान महाराज जी का गंगा जल से अभिषेक किया गया।माता लक्ष्मी ने माता सीता के रूप में हनुमान जी को अजर-अमर और अपनी कृपा का वरदान दिया था। समिति अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग ने बताया कि जल को सबसे पवित्र और नकारात्मक ऊर्जा का नाश करने वाला माना गया है। इससे मूर्ति और पूजा का स्थान पूरी तरह शुद्ध हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जल या गंगाजल से हनुमान जी का अभिषेक करने और उनके मंत्रों का जाप करने से शारीरिक कष्ट और बीमारियां दूर होती हैं।प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान मंदिर में हर साल बाढ़ या बारिश के दौरान मां गंगा स्वयं हनुमान जी का जलाभिषेक करती हैं जिसे बहुत शुभ और शांति.रक्षा का संकेत माना जाता है। अभिषेक श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर किया गया एवं श्री हनुमान महाराज जी की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया।




Subscribe to my channel