
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर . बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन मास के पावन पर्व पर भोले बाबा को रक्षासूत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान शिवजी का शिवरक्षास्त्रोतम का पाठ से किया गया एवं बच्चों द्वारा भी गुलाल एवं अबीर से भगवान शिवजी का अभिषेक किया गया जिसमें बजरंग सेना समिति ने हर हिन्दू बच्चे को धर्म से जोडने की पहल कर धर्म के मार्ग पर ला रही है। अंत में भगवान शिवजी की आरती एवं हरि ओम नम शिवाय का जाप कर हथप्रसादी वितरण किया गया। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि हर माता पिता का कर्तव्य है कि अपने बच्चों को धर्म के प्रति एवं अच्छे संस्कारो के प्रति प्रेरित करना। सबसे पहला खुद उदाहरण बनें। बच्चे माता.पिता को देखकर सीखते हैं।नियमितता, खुद रोज पूजा.पाठ या प्रार्थना करें। व्यवहार अपने जीवन में धार्मिक मूल्यों को उतारें। घर का माहौल धार्मिक बनाएं सुबह शाम घर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ, आरती, मंत्र या भजन बजाएं। पवित्रता, घर के मंदिर को साफ और सुंदर रखें।आज पुत्रदा एकादशी भी है एकादशी पर अबीर, गुलाल से अभिषेक भगवान शिवजी और माता पार्वतीजी के लिए किया जाता है। शिव अभिषेक करने वालो में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, समाजसेवी महेश खटवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव राज कुमार धानुक, रमेश तोलानी, वीण्केण्नाथानी, एडवोकेट बीण्केण्सेन, मानव देवानी, कौशल, दक्ष बिजोरिया, आयुषी धानुक, आरुषी, प्रियांशी धानुक, रियांश सेन आदि ने किया।




Subscribe to my channel