पूज्य श्री झूलेलाल चालीहा समारोह का समापन्न चौबीस अगस्त को

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – पूज्य श्री झूलेलाल चालीहा साहिब समिति एच वार्ड स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में पूज्य श्री झूलेलाल चालीहा साहिब समारोह का समापन्न 24 अगस्त, सोमवार, सूर्यवंशी ठकुर सांई गिरिशलाल साहिब के सानिध्य में पूज्य श्री झूलेलाल चालीहा साहिब की ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में बहिराणा साहिब जी की ज्योति प्रज्जवलित कर अखो साहिब, प्रातः 11 बजे आरती, पल्लव, दोपहर 3 बजे आम भंडारा साहिब का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम दिनांक 16 जुलाई से निरंतर चल रहा है जिसका समापन्न 24 अगस्त, प्रतिवर्ष किया जाता है। भंडारे के उपरांत बहिराणा साहिब जी ज्योति जुलूस की शकल में शीतलदास की बगिया कमला पार्क पर ठकुर सांई जी गिरिशलाल जी के सानिध्य में आरती, पल्लव, देश की सुख, शांति, एकता, भाईचारे के लिए सामूहिक प्रार्थना कर विसर्जन की जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री रामेश्वर शर्मा, माननीय श्री भगवानदास सबनानी जी रहेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलदीप खरे, भाजपा प्रदेश सत्कार प्रभारी, विशिष्ट अतिथि राजेश हिंगोरानी, भाजपा पार्षद वार्ड 4, माधू चांदवानी पूज्य सिंधी पंचायत, मनीष दरयानी अध्यक्ष सिंधी मेला समिति, अशोक मारन पार्षद वार्ड 5, चंदू भैया इसरानी अध्यक्ष सिंधु समाज विशेष रुप से उपस्थित रहेगे।




Subscribe to my channel