Madhya Pradesh News : बिजावर में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन
युवा संगम में 169 आवेदकों का प्रारंभिक चयन

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
जिला प्रशासन के निर्देशन में 25 अगस्त 2026 को शासकीय महाविद्यालय बिजावर में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिजावर विधायक राजेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेले में कुल 322 आवेदकों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया। विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में 169 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। इनमें एनएनआईटी (आईसीआईसीआई) से 7, आईसेक्ट छतरपुर से 5, श्रीराम पिस्टन एवं रिंग्स राजस्थान से 32, एलआईसी बड़ामलहरा से 28, पुखराज हेल्थकेयर झांसी से 23, वर्धमान यार्न मंडीदीप से 51 तथा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस छतरपुर से 23 आवेदक शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला ने चयनित एवं उपस्थित आवेदकों को कंपनियों में ज्वाइन कर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

जिला रोजगार अधिकारी एस.के. जैन ने युवा संगम के उद्देश्य एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र छतरपुर डी.आर. तिवारी ने स्वरोजगार योजनाओं के बारे में बताया। शासकीय आईटीआई छतरपुर के उप प्राचार्य डी.के. करोसिया एवं शासकीय आईटीआई बिजावर के प्राचार्य एम.एम. बेग ने युवाओं को कौशल विकास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।


Subscribe to my channel