IC News and Media House Private Limited


Bhopal

सड़कों पर घूमने वाले हिंसक खतरनाक कुत्तों झुण्ड बना लोगों के लिए काल

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने कुत्तो के बढते आतंक को देखकर सी.एम.हेल्पलाइन में नगर निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है जिसमे उल्लेख किया है कि नगर निगम द्वारा कुत्तो को पकडने में नाकामयाब सिद्ध हुई है। देवानी ने बताया कि लक्ष्मण नगर निर्मल नर्सरी में भी एक बच्ची को कुत्तो ने पूरी तरीके से जख्मी कर दिया जिस कारण बच्ची को उपचार कई दिनों तक चला। वहीं दूसरी ओर एक महिला को भी घायल कर दिया। लक्ष्मण नगर निर्मल नर्सरी में कुत्तो का आतंक दिनोंदिन बढता जा रहा है। आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों.बुजुर्गों को काटने के साथ वाहन चालकों को दौड़ाकर गिराने से दुर्घटना हो रही। यह समस्या कमोबेश हर वार्ड में हैं इसमें लक्ष्मण नगर निर्मल नर्सरी, बी वार्ड, सीआरपी, एच वार्ड, वन ट्री हिल्स जैसे पाश एरिया है। हर क्षेत्रों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं आए दिन आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो रहीं। कई क्षेत्र में तो आवारा कुत्ते तो बाइक और कार सवार को भी दौड़कर दुर्घटनाओं को बढ़ा रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button