श्री भूतेश्वर महादेव की भव्य और अलौकिक पालकी यात्रा, कल

“बस्तर की पावन धरा, माँ दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर… जहां कण-कण में भोलेनाथ का वास है। सावन की पावन फुहारों के बीच, कल दिनांक 24 अगस्त 2026 दिन सोमवार को पूरा शहर शिवमय हो उठेगा क्योंकि मौका है-श्री भूतेश्वर महादेव की भव्य और अलौकिक पालकी यात्रा का!”
कल फूलों से सजी हुई बाबा की सुंदर पालकी,यात्रा ढोल-नगाड़े, और भक्तों की भीड़। जगदलपुर शहर के पूरे चौक चौराहा से गुजरेगी
फूलों और बेलपत्रों से सुसज्जित बाबा भूतेश्वर की यह दिव्य पालकी यात्रा हवा में गूंजते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, वातावरण को पूरी तरह ऊर्जावान बना रहेगा कल निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को देखने के लिए भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है, हर कोई बाबा की एक झलक पाने को आतुर रहता है। सड़कों पर आगे बढ़ती पालकी, नाचते-गाते शिव भक्त, और महिलाएं आरती की थाल लिए हुए।
“जगदलपुर की सड़कों पर हर वर्ष को उमड़ने वाली यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि बस्तरवासियों के दिल में भोले बाबा के प्रति कितनी अगाध श्रद्धा है। कोई नाच रहा है, होता है कोई झूम रहा होता है, तो कोई बस्तर की इस सांस्कृतिक परंपरा में पूरी तरह लीन हो जाता है। जगदलपुर शहर वासियों के द्वारा जगह-जगह पालकी का स्वागत फूलों की वर्षा से किया जाता है।”
हर साल की भर्ती इस वर्ष भी नावेल्टी स्टोर चौक के पास अलंकार ज्वेलर्स परिवार की ओर से बाबा की पालकी का स्वागत जोरदार और धूमधाम से स्वागत की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
इस वर्ष पालकी यात्रा में झांकी के रूप में उड़ीसा के कलाकारों के द्वारा पूरे शहर भर में बाबा भूतेश्वर की पालकी यात्रा के साथ-साथ अपनी प्रस्तुति दी जाएगी
Subscribe to my channel