IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

मनकापुर, छपिया और बभनजोत में NSCT की नई कार्यकारिणी गठित 51 रुपये की सदस्यता से परिवार को सुरक्षा देने का दावा, बेटी के विवाह, गंभीर बीमारी और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग का किया ऐलान

51 रुपये की सदस्यता से परिवार को सुरक्षा देने का दावा, बेटी के विवाह, गंभीर बीमारी और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग का किया ऐलान

 

मनकापुर, गोण्डा। नेशनल सेल्फ केयर टीम (NSCT) ने रविवार को संगठन के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मनकापुर, छपिया और बभनजोत ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन NSCT के संस्थापक सदस्य रणजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया, जबकि बैठक का संचालन जिला मंत्री रविन्द्र कुमार ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से तीनों ब्लॉकों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. अजय पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में परिवार की सुरक्षा और जरूरत के समय आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि NSCT में सदस्यता लेकर लोग अपने परिवार को सुरक्षित कर सकते हैं। संगठन की ओर से सदस्य के परिवार में बेटी के विवाह, गंभीर बीमारी और बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग करने की बात कही गई।

जिला संगठन मंत्री पवन कुमार गोस्वामी ने बताया कि NSCT की सदस्यता के लिए 51 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं जिला संयुक्त मंत्री राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि संगठन की ओर से मृत्यु, बेटी के विवाह, गंभीर बीमारी और बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सहयोग की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बब्लू सोनी ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें संरक्षक राकेश कुमार वर्मा, अध्यक्ष अजय जायसवाल, महामंत्री दिनेश, सचिव नकछेद प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश मोदनवाल, उपाध्यक्ष फौजदार पांडेय व विजय चौहान, मीडिया प्रभारी राम गोपाल चौहान, रवि विश्वकर्मा, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, विशाल गुप्ता, राज कुमार पटवा, आईटी सेल प्रभारी सचिन, संतोष जायसवाल सहित तीनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button