IC News and Media House Private Limited


Bhopalधर्म

बजरंग सेना समिति ने 272वें सालासर बालाजी स्थापना दिवस की दी शुभकामनाऐं एवं मंगलकामनाएॅं

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि सालासर बालाजी स्थापना को आज पूरे 272वें वर्ष पूरे हो चुके है। सालासर बालाजी मंदिर जयपुर राजस्थान के पूजारी आदरणीय अरुणजी ने बताया कि सन 1754 को श्रावण शुक्ल नवमी, शनिवार के दिन बालाजी महाराज की मूर्ति प्रकट हुई थी। मंदिर को फूलों और दूधिया रोशनी से सजाया गया है। पण्डित हिमांशू जी ने बताया कि राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर का निर्माण सन 1754 में नागौर के आसोटा गांव में खेत जोतते समय किसान को मिली हनुमान जी की चमत्कारी प्रतिमा और महान संत मोहनदास जी की अटूट भक्ति के परिणामस्वरूप हुआ था।बधाई देने वालो में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, समाजसेवी महेश खटवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामंदानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, जीतू शिवनानी, सचिव राजकुमार धानुक, रमेश कुमार तोलानी, बी.के.सेन, वी.के. नाथानी, हनी देवानी, शमी गंगवानी, राजेश केवलानी, खेमचंद निहचलानी आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button