जम्मू/कश्मीरराज्य
Jammu & Kashmir News बारामूला में पुलिस हिरासत से दो आतंकवादी फरार, तलाश अभियान जारी

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
श्रीनगर, उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में पिछले साल 17 मई को एक शराब की दुकान पर ग्रेनेड फेंकने की घटना में शामिल दो आतंकवादी पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मारूफ नजीर और शाहिद शौकत के रूप में पहचाने गए लश्कर के दो आतंकवादी, जिन्हें पिछले साल 19 मई को गिरफ्तार किया गया था, आज सुबह बारामूला पुलिस स्टेशन से भाग गए। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी बारामूला पुलिस थाने में बंद थे और सहरी के समय फरार हो गए थे। उन्होंने कहा, “इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।”

Subscribe to my channel