Bhopal

“हार्ट अटैक की पहचान एवं आगे क्या करें” विषय पर“सेव हार्ट–सेव लाइव्स” सीएमई का आयोजन

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

डॉ. कैलाशनाथ काटजू मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान में “सेव हार्ट–सेव लाइव्स विषय पर सीएमई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की नोडल एवं सेंटर हेड डॉ. रचना दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सालय स्टाफ को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, हार्ट अटैक की रोकथाम तथा हार्ट अटैक की स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी प्रदान करना था। सीएमई के दौरान हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. एस. मीणा ने “हार्ट अटैक की पहचान एवं आगे क्या करें” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अवधेश खरे ने “मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदयघात एवं हृदय स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए हृदय रोगों के जोखिम कारकों एवं बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। डॉ. रचना दुबे ने बताया कि डॉ. कैलाशनाथ काटजू मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान में प्रत्येक 15 दिनों के अंतराल पर नियमित रूप से सीएमई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों एवं विशेषज्ञताओं के बारे में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को जानकारी प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य चिकित्सा कर्मियों के ज्ञान एवं कौशल को निरंतर अद्यतन करना है, जिससे मरीजों को और बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। डॉ. दुबे ने कहा कि यह काटजू अस्पताल की एक नई पहल है, जिसे भविष्य में निरंतर जारी रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आयोजित सीएमई, काटजू अस्पताल की पहली सीएमई थी, जो आगे आने वाले शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है । कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी प्रतिभागियों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने एवं समय रहते उचित कदम उठाने का संदेश दिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button