Jharkhand News : जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान का निर्देश
भूमि विवाद, पेंशन, राशन, आवास और मइयां सम्मान योजना से जुड़े मामले आए सामने

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल, सड़क, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित अन्य मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवेदनों का नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने और मामलों की नियमित समीक्षा व अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।



Subscribe to my channel