IC News and Media House Private Limited


Bhopal

जन्मदिन पर शिवअभिषेक एवं ठण्डाई वितरण पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष ने बजरंग सेना के नेक कार्यो की प्रशंसा

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के सचिव एडवोकेट बृजकिशोर सेन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिनांक 22 अप्रैल, बुधवार, प्रातः 10ः00 बजे, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, कृष्णा प्लाजा, संत हिरदाराम नगर में भगवान श्री शिव जी का अभिषेक दूध एवं मिष्ठान से किया गया, शिव अभिषेक के बाद प्रसादी में ठण्डाई की सेवा की गयी। इसके बाद समिति सचिव बृजकिशोर सेन को जन्मदिन के अवसर पर हार, फूल, माला, बगवा रंग का गमछा एवं साफा पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी गयी एवं सेन के उज्जवल भविष्य की कामना भगवान् शिव से की गयी। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधू चांदवानी ने समिति के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति द्वारा ग्रीष्मकालीन में निःशुल्क प्याउ एवं मंदिरों के बाहर स्टाल लगाकर ठण्डाई की सेवा की जाती है।बधाई्र देने वालो में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामचंदानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, सचिव राज कुमार धानुक, शमी गंगवानी, माधव चोइथानी, नीरज मेहर आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button