IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : मिलाद-उन-नबी के उपलक्ष्य में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

भाईचारे की भावना से पर्व मनाने की अपील, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मृणाल मीना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष छतरपुर में मिलाद-उन-नबी के उपलक्ष्य में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एएसपी आदित्य पटले, एसडीएम, सीएसपी सहित संबंधित अधिकारी और समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री मीना ने 26 अगस्त 2026 को मिलाद उन नबी पर्व के संबंध में अधिकारियों को शांति, कानून व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रभारी को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने एवं आवश्यक मार्ग डायवर्सन के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी एवं एमपीईबी को स्वच्छता, सड़क व्यवस्था एवं रोड पर लाइटिंग व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमएचओ को निर्देश दिए कि एम्बुलेंस सहित स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को डीजे संचालकों के साथ ही बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही समिति के आयोजकों को वालेंटियर्स नियुक्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आग से सम्बंधित किसी भी प्रदर्शन को नहीं करने की अपील की।

एएसपी ने कहा कि पर्व को सौहार्द से मनाएं और किसी अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न डालें। साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी एवं व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन भी सतर्कता बरतें। इसके अलावा समिति ये भी ध्यान रखे कि डी.जे. के ऊपर कोई बैठे नहीं और सुप्रीम कोर्ट की निर्धारित गाइड लाइन के अनुरूप ही डीजे बजाये जायें। ताकि जान माल की हानि न हो। तीव्र ध्वनि में डीजे बजाने पर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सभी से सुझाव भी लिए गए। मिलाद उन नबी का जुलूस 26 अगस्त को मुश्किल कुशाली से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर छत्रसाल चौराहा से होते हुए लगभग शाम 6 तक समाप्त होगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button