Bhopal

होली के उपलक्ष्य में स्कूल के बच्चों को बांटा मिष्ठान, पिचकारी एवं गुलाल

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि समिति द्वारा होली के उपलक्ष्य में स्वामी शांति प्रकाश स्कूल, संत हिरदाराम नगर, भोपाल में स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को मिष्ठान, पिचकारी एवं गुलाल देकर स्कूल की शिक्षिकाओं एवं बच्चों को होली के पावन पर्व की हार्दिक हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाऐं दी गयी। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष देवानी ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और अधर्म के अंत की याद दिलाता है जबकि अगले दिन खेली जाने वाली रंगों की होली भगवान श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम समानता और आनंद का प्रतीक मानी जाती है।बधाई देने वालो में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामचंदानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, जीतू शिवनानी, सचिव राजकुमार धानुक, रमेश कुमार तोलानी, बृजकिशोर सेन, विष्णु नाथानी, राजेश केवलानी, शमी गंगवानी आदि शामिल है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button