ब्रेकिंग न्यूज़

शक्ति चौक गोलीकांड: कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अभी तक हालत गंभीर ही है

👉तेतुलमारी में सरेशाम गोलियों की गूंज, कारोबारी को छाती में लगी थी गोली

👉8 लेन मार्ग पर अपराधियों का दुस्साहस, 5 खोखा बरामद

👉कतरास में कानून-व्यवस्था पर सवाल, कोयला कारोबारी पर जानलेवा हमला

कतरास/तेतुलमारी:

तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 लेन मार्ग स्थित शक्ति चौक के पास बुधवार सरेशाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हमलावरों ने कारोबारी को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान मनीष सिंह के छाती में गोली लगी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही तेतुलमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किया है, जिससे साफ है कि हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सरेशाम व्यस्त सड़क पर इस तरह की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button