बजरंग सेना समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड व भजन संध्या कार्यक्रम

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – संत नगर की प्रमुख सामाजिक व धार्मिक संस्था बजरंग सेना समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव बडे धूमधाम से बोरवन पार्क रोड, वृद्धाश्रम के सामने, लक्ष्मण नगर में मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड व भजन संध्या कार्यक्रम श्री बालाजी सुंदरकांड मण्डली द्वारा कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम परिवार, श्री हनुमान महाराज जी, श्री झूलेलाल महाराज जी व परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के छायाचित्र पर मालार्पण एवं ज्योत प्रज्जवलित की समिति अध्यक्ष कमलेश देवानी, पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी, उपाध्यक्ष भरत आसवानी, गुरदास रामचंदानी, महेश खटवानी, रुप कुमार सोनी, राज बिजोरिया, गुलाब जेठानी, माधव पारदासानी, रमेश तोलानी, पं राज कुमार गर्ग, हरीश देवानी, वासु देवानी, बी.के.सेन. वी.के.नाथानी. हनी देवानी, राजेश केवलानी, शमी गंगवानी ने की। समिति अध्यक्ष कमलेश देवानी व महेश खटवानी ने बताया कि समाज में उल्लेखनीय सेवाए व गरीब व दीन दुखियों की मदद करने में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी व वार्ड क्र 5 में विकास कार्य करने वाले व दुःख सुख में शामिल होने वाले अशोक मारण का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी उपस्थित थे। अध्यक्ष माधू चांदवानी व पार्षद अशोक मारण ने समिति के द्वारा समाज हित में किए जा रहे सामाजिक कार्यो व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी व भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता घनश्याम लालवानी, रमेश हिंगोरानी, रोशन उतवानी, सोनू तोमर, जीतू कटारिया, त्रिलोक ख्यानी, करन नागर, योगेश हिंगोरानी, सनी गिदवानी, अशोक गोकलानी, माता भक्त अनु ताराचंदानी, कन्हैयालाल रामनानी, राकेश शेवानी, अशोक गोलानी, मोहन दीपू सतानी, प्रकाश बचानी, नरेश मोहनानी, भारती चांदवानी, राधा देवानी, पूनम देवानी, रिद्धि देवानी, नव्या देवानी, काव्या मोहनानी, मनीषा देवानी, सोनिया ममतानी, उमा बिजोरिया, दक्ष बिजोरिया, कौशल बिजोरिया, लच्छू आदि शामिल है। मंच संचालन महेश खटवानी एवं आभार गुरदास रामचंदानी ने प्रकट किया।




Subscribe to my channel