ब्रेकिंग न्यूज़

गैस प्रभावित क्षेत्र से हटेगा केंदुआडीह थाना, शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज

👉केंदुआ पुल स्थित BSNL बिल्डिंग में जल्द शिफ्ट होगा थाना

👉धंसान के खतरे के बीच प्रशासन ने तेज की स्थानांतरण की तैयारी

👉निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने दिए शीघ्र शिफ्टिंग के निर्देश

केंदुआ : धनबाद के गैस प्रभावित केंदुआडीह क्षेत्र में स्थित ओल्ड जीएम बंगला के पास संचालित थाना अब जल्द ही सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए केंदुआ पुल स्थित बीएसएनएल के बंद पड़े लोयाबाद एक्सचेंज भवन को नए थाना परिसर के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

बुधवार को इस दिशा में अहम पहल करते हुए अधिकारियों की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में डीआरडीओ डायरेक्टर राजीव रंजन, पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद, केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, जीएम जीसी साहा एवं एजीएम एन. राय शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि धनबाद-केंदुआ मुख्य मार्ग पर हाल ही में हुई धंसान की घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर थाना को स्थानांतरित करने का निर्णय तेज कर दिया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीसीसीएल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि नए भवन को जल्द से जल्द थाना संचालन के अनुरूप तैयार किया जाए।

प्रशासन का मानना है कि नए स्थान पर थाना शिफ्ट होने से पुलिस कार्य सुचारू रूप से चल सकेगा और गैस प्रभावित एवं धंसान संभावित क्षेत्र से जुड़े जोखिम भी कम होंगे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button