धनबाद पुलिस में एक्शन मोड: 11 थानेदार लाइन हाजिर, कई थानों में नए चेहरे

👉क्राइम कंट्रोल पर सख्ती: धनबाद में थानेदारों का बड़ा फेरबदल
👉परफॉर्मेंस पर गिरी गाज: 11 थाना प्रभारी हटाए गए, नई पोस्टिंग जारी
👉“काम करो या हटो” संदेश के साथ पुलिस विभाग में व्यापक बदलाव
धनबाद: अपराध नियंत्रण और कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 11 थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि कई थाना और ओपी में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। इस कार्रवाई को विभागीय सख्ती और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
फेरबदल के तहत मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली, गौशाला, धर्माबांध, कपुरिया समेत दोनों महिला थाना और एससी-एसटी थाना जैसे महत्वपूर्ण थानों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई तैनाती इस प्रकार है:
भूली ओपी – विश्वजीत ठाकुर
मैथन ओपी – अभिरव कुमार
पंचेत ओपी – सुजीत सिंह
सुदामडीह थाना – आकृष्ट अमन
गौशाला ओपी – शंभुनाथ सिंह
गलफरबाड़ी – शेखर कुमार
तिसरा थाना – प्रभात रंजन
अलकडीहा ओपी – बाल मुकुंद सिंह
रामकनाली ओपी – अलीशा कुमारी
भागाबांध ओपी – शैलेंद्र शर्मा
धर्माबांध ओपी – धीरज कुमार
महुदा थाना – पवन पाठक
मनियाडीह थाना – अकबर खान
लोदना ओपी – राजेश कुमार
कपुरिया ओपी – अमृता खलखो
महिला थाना धनबाद – बिगन सोय
बाघमारा महिला थाना – सुरबाला भिंगराज
एससी-एसटी थाना – प्रमोद लकड़ा
सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले दिनों में 10 से 12 और थाना प्रभारियों पर कार्रवाई हो सकती है। जिन अधिकारियों का प्रदर्शन कमजोर पाया गया, उन्हें लाइन क्लोज किया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि अब लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन इलाकों में अपराध नियंत्रण कमजोर रहा, वहां नए और सक्रिय अधिकारियों की तैनाती कर व्यवस्था सुधारने की कोशिश की जा रही है।
इस कार्रवाई से विभाग में साफ संदेश गया है—अब केवल काम करने वालों को ही जिम्मेदारी मिलेगी, बाकी को हटाया जाएगा।
Subscribe to my channel