Bhopal

बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में”श्रीराम चालीसा”पाठ का आयोजन

भोपाल रिपोर्टर

संत नगर – बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी चार जनवरी को अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री राम चालीसा का पाठ करके मनाएगे एवं सोनी एक दानवीर, कर्मवीर एवं जुझारु समाजसेवी है। सोनी द्वारा स्कूलो में जाकर बच्चो को तुलसी वितरण, श्री राम लेखन पुस्तिका वितरण, स्कूलो में दीन दुखियों की सेवा करना, ग्रीष्मकालीन में लोगो को शीतल जल सेवा करना, वर्षा ऋतु में झुग्गी झोपडी में रेन वाटर पु्रफ पनी से कवर्रड करवाना एवं सर्दी के मौसम में कम्बल वितरण आदि सेवा कार्य किए जाते है। समाजसेवी महेश खटवानी ने सोनी के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि सोनी एक धार्मिक प्रवृति के सेवादारी है। अपने जन्मदिन पर वो युवा पीढी को संदेश देना चाहते है कि अपने जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ, रामचालीसा पाठ, श्री हनुमान चालीसा, किसी जरुरतमंद की सेवा या गौ सेवा करके अपना जन्मदिन मनाए उससे जो पीढी टू पीढी को भी सिख मिलेगी वो भी आपके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलेगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button