ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 88 राज्य सेवा अधिकारियों का तबादला

एसडीओ, सीओ और बीडीओ स्तर पर व्यापक बदलाव; नई जिम्मेदारियों के साथ जारी हुई अधिसूचना

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

रांची, 17 जून 2026। झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सेवा के 88 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव चिंटू दोराईबुरु द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-14 के तहत संबंधित अनुमंडल क्षेत्र में दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई हैं।


सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन प्रखंडों एवं अंचलों में पहले से एक ही अधिकारी बीडीओ और सीओ दोनों पदों का दायित्व संभाल रहे हैं, वे आगामी आदेश तक दोनों पदों का प्रभार बनाए रखेंगे। वहीं, इस तबादला आदेश के कारण जिन अधिकारियों के पास कोई प्रभार नहीं रहेगा, उन्हें कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस व्यापक फेरबदल को सरकार की कार्यकुशलता बढ़ाने और जिला व प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button