ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन के प्राचार्य नारायण सिंह ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए जिले के पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनकी जन्म तिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 (दोनों तिथियां शामिल) के मध्य है, वे कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी 25 जून 2026 तक जवाहर नवोदय विद्यालय, पाटन, जिला सीकर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी का केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यालय से सत्र 2025-26 में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि सीटें रिक्त रह जाती हैं तो अन्य मान्यता प्राप्त राज्य बोर्डों के अभ्यर्थियों पर भी योग्यता के आधार पर विचार किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र विद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। या विद्यालय की ई—मेल jnvpsikar@gmail.com पर भी मेल करके या 7568584989 मोबाईल नम्बर पर भी व्हाट्सएपकरके भी प्राप्त कर सकते है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button