ब्रेकिंग न्यूज़

पारादीप फास्फेट लिमिटेड की किसान संगोष्ठी संपन्न, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर दिया गया जोर

पारादीप फास्फेट लिमिटेड की किसान संगोष्ठी संपन्न, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर दिया गया जोर

 

 

 गोंडा,मनकापुर/ 18 जून 2026। पारादीप फास्फेट लिमिटेड, गोंडा के सौजन्य से कृषि विज्ञान केंद्र, मनकापुर में पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी (फसल जागरूकता कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग तथा फसल प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एस. के. वर्मा ने किसानों से मृदा परीक्षण के आधार पर खाद एवं उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी सुरक्षित रहती है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान डॉ. राम लखन सिंह ने धान की नर्सरी प्रबंधन, धान की सीधी बुवाई, हरी खाद की खेती तथा दलहनी एवं तिलहनी फसलों में गंधक के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, नीरज शर्मा, रीजनल हेड क्राप केयर ने कम्पनी के उत्पादों केमफ्री वेमेक्स एवं टीएसपी के उपयोग और लाभ बताए।

पारादीप फास्फेट लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप कुमार त्रिपाठी ने नैनो शक्ति यूरिया, नैनो शक्ति डीएपी, रेड एक्शन, नाइट्रॉनिक 32 प्रतिशत, स्मार्ट सॉल्यूशन एवं इम्पैक्ट जैसे उत्पादों के प्रयोग एवं महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने पशुओं के टीकाकरण एवं हरा चारा उत्पादन तकनीक, डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बागवानी फसलों के समसामयिक कार्यों एवं नए बागों की स्थापना, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय ने मृदा नमूना परीक्षण तथा डॉ. दिनेश कुमार पांडेय ने खरीफ फसलों के बीज उपचार की जानकारी दी।

इस अवसर पर सुमित उपाध्याय एवं अखिलेश पांडेय (जय किसान साथी) द्वारा कम्पनी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर किसानों को जानकारी प्रदान की गई। कृषक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता किसानों शिव प्रसाद यादव एवं रामसागर वर्मा सहित अन्य प्रतिभागियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी में प्रतिभागी किसानों को निःशुल्क उर्वरकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में राजेश कुमार तिवारी, महादेव यादव, राजेश कुमार वर्मा, छीटन प्रसाद यादव, रामसेवक सिंह, श्रीमती सुनीता यादव सहित बड़ीà संख्या में किसानों ने भाग लेकर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

अंत में “जय किसान, आपकी मुस्का न” के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button