बिहार
Trending

बस चालक की हत्या में फरार रौशन शर्मा गिरफ्तार, पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार किए जब्त

पटना बस चालक हत्याकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी रौशन शर्मा गिरफ्तार, मिनी गन फैक्ट्री का भी भंडाफोड़

बस चालक हत्याकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी रौशन शर्मा गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

पटना। राजधानी के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में बस चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी रौशन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर जहानाबाद से उसे पकड़ा, जहां से वह फरार चल रहा था। पूछताछ में रौशन शर्मा ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में धीरेन्द्र कुमार उर्फ कक्कू महतो के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए। बरामदगी में 04 देसी कट्टा, 02 पिस्टल, 7.65 एमएम के 82 जिंदा कारतूस, .315 एमएम का 01 जिंदा कारतूस, 02 खोखा, एक स्कूटी और एक अपाची बाइक शामिल हैं।

इसके अलावा आगमकुआं थाना क्षेत्र के धनकी गांव स्थित एक मिनी गन फैक्ट्री का भी पुलिस ने उद्भेदन किया, जहां से हथियार बनाने की मशीनें, उपकरण, एक जिंदा गोली, दो खोखा और दो मोबाइल बरामद किए गए। फैक्ट्री में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा था।

पुलिस आरोपी को उसके एक और साथी की गिरफ्तारी के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान फुलवारीशरीफ के कुरकुरी गांव के पास रौशन शर्मा लघुशंका के बहाने गाड़ी से उतरा और सिपाही का हथियार छीनकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे PMCH में भर्ती कराया गया।

गौरतलब है कि 21 अप्रैल 2025 की रात रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड, मसौढ़ी मोड़ पर नीतू राजा बस के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस अब अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button