Uttar Pradesh News : उखड़ी हुई सड़क को जल्द से जल्द सही कराए नगर पालिका रामपुर : शाह आलम खा

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर। इंडियन हुमन राइट काउंसिलिंग के पूर्व वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष शाह आलम साहब ने प्रेस को जारी कर बयान में कहा मोहल्ला झंडा वार्ड नंबर 14 में मुख्य सड़क पिछले कई महीनों से पूरी तरह उखड़ी पड़ी है। पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं है। मोहल्ले वासियों ने जई साहब को कई बार अगवत करवा दिया है पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे आम जनता को निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

रोज़ाना आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है और जिससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त खतरा बना हुआ है विशेष रूप से बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण यह पता नहीं चलता कि सड़क कहां टूटी हुई है, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। और हर मंगलवार को बालाजी मन्दिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को और मस्जिद मे नमाज़ियों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


Subscribe to my channel