Uttar Pradesh News : कल देर रात्रि थाना किशनपुर में एक घटना कारित हुई थी, जिसमें एक पक्ष जो चंदन यादव पक्ष है..
रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
चंदन यादव शाम को जब अपनी गाड़ी से वहां से जा रहा था और पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसकी गाड़ी में हूटर पाया। हूटर पाने के उपरांत उस गाड़ी को सीज किया गया। उसके द्वारा फिर अपनी दूसरी गाड़ी खागा थाना क्षेत्र से बुलाई गई। इसी दौरान उसके दिमाग में यह भ्रम पैदा हुआ कि जो गाड़ी सीज की गई है, वह वहीं के जो स्थानीय एक रवि तिवारी हैं, उनके कहने पर गाड़ी सीज करी गई थी। इसी बात को लेकर देर रात्रि दोनों ही पक्षों में वाद-विवाद हुआ। रवि तिवारी के भाई जो आशीष तिवारी हैं, उनकी एक सरिए की दुकान है वहां पर। आशीष तिवारी के साथ वहां पर दोनों पक्षों में गहमागहमी के बाद मारपीट हुई। आशीष तिवारी के द्वारा यह उसमें आरोप लगाए गए थे कि उनकी दुकान में जो चंदन यादव पक्ष है, वह चढ़कर आया। चढ़कर आने के बाद उन्होंने उनकी दुकान में लूटपाट करी और फिर वहां से उनको गाड़ी में धकेल कर उनको आगे ले गए और उनके साथ मारपीट करी।
पूरे ही प्रकरण की अभी जांच कर ली गई है। सीओ जो खागा हैं, वह वहां पर जाकर खुद ही सीसीटीवी कैमरे और जो स्थानीय लोग हैं, उनसे पूछताछ की गई है। पूछताछ में यह बात निकलकर आई है कि दोनों में मारपीट हुई थी, अभी तक लूट के कोई भी पुष्टिकारक साक्ष्य वहां पर नहीं मिले हैं। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। मुकदमा इसमें पंजीकृत कर लिया गया है। कुछ लोगों को, इसमें संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर इसमें अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Subscribe to my channel