ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक विकास गुप्ता ने किया वृक्षारोपण

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विधानसभा अयाह शाह के गोपाल नगर शनि मंदिर स्थित ए टी एस प्रांगण में विधायक विकास गुप्ता ने अधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।


कार्यक्रम में रणजीत सिंह एआरटीओ (प्रशासन) फतेहपुर, संतोष सिंह एआरटीओ-1 (प्रवर्तन), प्रतीक मिश्रा एआरटीओ-2 (प्रवर्तन), कृष्ण चंद्र सिंह आरआई (क्षेत्रीय निरीक्षक), राम सागर पीटीओ (यात्री कर अधिकारी)वन दरोगा शिवमंगल यादव, रेंजर रूप सिंह, दतौली ग्राम प्रधान राजा सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सावन गुप्ता गौरव अग्रहरि, भारतीय जनता युवा मोर्चा बहुआ मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं अवनीश कुमार (मोंटी), रिंकू गुप्ता, मनीष कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button