बिहार
Trending

प्रशांत किशोर ने बेगूसराय में भरी जनसभा, गिरिराज सिंह और सरकार पर बोला हमला

प्रशांत किशोर का सरकार पर बड़ा हमला: चुनाव आयोग से मिलीभगत कर वंचितों के वोट काटने का आरोप

बेगूसराय/बखरी: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा के दौरान बुधवार को बखरी (बेगूसराय) में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, चुनाव आयोग और बिहार सरकार पर तीखे हमले किए।

भाजपा और चुनाव आयोग की साजिश का आरोप

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा और सत्तारूढ़ दल मिलकर चुनाव आयोग के साथ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज के गरीब, वंचित और प्रवासी मजदूरों के वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं, ताकि वे चुनाव में एनडीए के खिलाफ मतदान न कर सकें।

“बिहार से बाहर काम करने गए युवाओं के नाम हटाए जा रहे हैं। सरकार को डर है कि वे लौटकर एनडीए के खिलाफ वोट देंगे।” — प्रशांत किशोर

“हम जामवंत हैं, जनता हनुमान”

सभा में प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता को अब जागने की जरूरत है, उन्हें अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। उन्होंने कहा:

“हमें किसी से परमिशन नहीं चाहिए। हम जामवंत हैं और जनता हनुमान है। जन सुराज का असर ही है कि वर्षों से रुका हुआ पेंशन और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय अब बढ़ाया गया है।”

डोमिसाइल नीति पर भी सरकार को घेरा

TRE-4 शिक्षक बहाली में लागू डोमिसाइल नीति को लेकर भी उन्होंने सरकार पर चुनावी चाल चलने का आरोप लगाया।

“यह घोषणा सिर्फ चुनाव को देखते हुए की गई है। हम चाहते हैं कि बिहार की दो तिहाई सरकारी नौकरियां हमेशा बिहार के युवाओं के लिए आरक्षित रहें।”

प्रशांत किशोर की यह बयानबाजी बिहार में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज कर सकती है।
बखरी से शुरू हुई यह आवाज अब पूरे बिहार में जनचेतना का रूप ले सकती है।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button